12 नवंबर को नैक पीयर टीम करेगी एएलवाइ कॉलेज का निरीक्षण

12 नवंबर को नैक पीयर टीम करेगी एएलवाइ कॉलेज का निरीक्षण

प्रतिनिधि, मधेपुरा

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के दो महाविद्यालय को नैक से ग्रेडिंग मिलने की संभावना बढ़ गयी है. इस बाबत 12 व 13 नवंबर को नैक पीयर टीम एएलवाइ कॉलेज त्रिवेणीगंज का निरीक्षण करेगी. कॉलेज के प्राचार्य डाॅ जयदेव यादव व आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डाॅ अशोक कुमार ने बताया कि नैक पीयर के आने की लेकर महाविद्यालय में उत्साह का माहौल है. उन्होंने बताया कि महाविद्यालय को नैक के मानक के अनुरूप बनाया गया है. उन्होंने बताया कि महाविद्यालय द्वारा दो जून को एसएसआर जमा किया गया था. नैक कार्यालय ने 12 व 13 नवंबर को नैक पीयर के आने की सूचना दी है. इससे पहले 11 व 12 अक्तूबर को आदर्श कॉलेज घैलाढ में नैक पीयर टीम का निरीक्षण हो चुका है. उम्मीद है कि जल्द ही दोनों महाविद्यालय को ग्रेडिंग मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >