MADHEPURA: मुरलीगंज स्टेशन पर जल्द बनेगा हाई लेवल प्लेटफॉर्म, 10 हजार लीटर पानी टंकी की सुविधा का मिलेगा लाभ

निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने डीआरएम का स्वागत किया. इसके बाद रेल संघर्ष समिति मुरलीगंज के सदस्यों ने उन्हें यात्रियों की समस्याओं और विकास से जुड़ी मांगों का ज्ञापन सौंपा.

मुरलीगंज मधेपुरा से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

मधेपुरा: मुरलीगंज स्टेशन पर यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है. स्टेशन पर हाई लेवल प्लेटफॉर्म के निर्माण और 10 हजार लीटर क्षमता वाली पानी टंकी की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी तेज कर दी गई है.

यह आश्वासन समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने दिया. उन्होंने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के साथ बनमनखी स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद मुरलीगंज स्टेशन का दौरा किया और वहां चल रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने डीआरएम का स्वागत किया. इसके बाद रेल संघर्ष समिति मुरलीगंज के सदस्यों ने उन्हें यात्रियों की समस्याओं और विकास से जुड़ी मांगों का ज्ञापन सौंपा.

यात्रियों की सुविधाओं को लेकर रखी गई प्रमुख मांगें

रेल संघर्ष समिति के सचिव विकास आनंद, संयोजक विजय यादव, संरक्षक बाबा दिनेश मिश्रा, सुजीत कुमार शास्त्री, रेलवे परामर्श समिति सदस्य सूरज जायसवाल, प्रशांत कुमार सहित अन्य सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं.

समिति ने 05579/80 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन को सप्ताह में चार दिन पुनः चलाने और इसे नियमित करने की मांग की. इसके अलावा 63359/60 सहरसा-मधेपुरा मेमू ट्रेन का विस्तार मुरलीगंज तक करने तथा 26301/02 जोगबनी-वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव मुरलीगंज स्टेशन पर देने की मांग भी की गई.

स्टेशन विकास को लेकर बड़ी घोषणाएं

डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने आश्वासन दिया कि मुरलीगंज स्टेशन पर जल्द ही 10 हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी लगाई जाएगी और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि हाई लेवल प्लेटफॉर्म का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है और अगस्त माह तक निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

रेल संघर्ष समिति ने डीआरएम के आश्वासन पर संतोष जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि क्षेत्र के यात्रियों की वर्षों पुरानी समस्याओं का जल्द समाधान होगा और स्टेशन का विकास तेजी से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >