MSME Training Madhepura: मधेपुरा में कारोबार शुरू करने या अपने उद्यम को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए मधेपुरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है. बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में जिला उद्योग केंद्र मधेपुरा और सीआईएमपी पटना के संयुक्त तत्वावधान में एमएसएमई रैंप ट्रेनिंग का शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण में उद्यमिता, व्यवसाय संचालन और एमएसएमई से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है.
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देना और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को एमएसएमई से जुड़ी जरूरी जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है. ऐसे में यह प्रशिक्षण उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो स्वरोजगार या व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं.
कॉलेज के प्राचार्य प्रो अरविंद कुमार अमर के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. प्रशिक्षण के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर और प्रशिक्षक प्रो उत्तम कुमार हैं. उनके साथ प्रो हरे कृष्ण मिश्रा, प्रो निशिकांत कुमार, प्रो नितीश कुमार और प्रो मितेश कुमार भी प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों को जानकारी दे रहे हैं.
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला उद्योग केंद्र मधेपुरा के सदस्य विनोद कुमार और उनके सहयोगियों ने कॉलेज पहुंचकर कार्यक्रम का निरीक्षण किया और इसमें सहभागिता की. सीआईएमपी पटना की ओर से गिरधारी झा भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे.
उद्यम शुरू करने वालों के लिए क्यों अहम है यह प्रशिक्षण
किसी भी कारोबार को शुरू करने के लिए केवल पूंजी ही पर्याप्त नहीं होती. योजना की जानकारी, व्यवसाय संचालन की समझ और सरकारी सहायता का सही इस्तेमाल भी जरूरी होता है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को एमएसएमई से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है.
कॉलेज के जनसंपर्क पदाधिकारी एवं फैकल्टी कोऑर्डिनेटर प्रो उत्तम कुमार ने जिले के मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के सभी लाभार्थियों से इस प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि उद्यमिता, व्यवसाय संचालन, एमएसएमई से संबंधित योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी हासिल करने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण काफी उपयोगी हैं.
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहेंगे. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लाभार्थियों और इच्छुक उद्यमियों तक प्रशिक्षण का लाभ पहुंचाना है.
MSME Training Madhepura: अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने की तैयारी
प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए लाभार्थियों और इच्छुक उद्यमियों को कारोबार से जुड़े जरूरी पहलुओं की जानकारी देने पर जोर दिया जा रहा है. इससे मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सहित अन्य योजनाओं से जुड़े लोगों को अपने उद्यम को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलने की उम्मीद है.
आयोजकों की ओर से लाभार्थियों और इच्छुक लोगों से प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की गयी है. प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी और सहभागिता के लिए सूरज कुमार से संपर्क किया जा सकता है.
Also Read: “बाप रे! सब कुछ बह गया…”, नेपाल बाढ़ त्रासदी से भटककर मुजफ्फरपुर पहुंची डरी-सहमी महिला
Also Read: बिहार में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा, गंगा-गंडक के बाद सोन भी उफनाई, 56 गेट खुले, कई इलाकों में तबाही
