नम आंखों से मां वसंती को दी गयी विदायी

विसर्जन से पहले निकली शोभा यात्रा हुई.

ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के टेमा भेला कंटाही गांव में चल रहे चैती नवरात्र का समापन सोमवार की संध्या प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ. मां की प्रतिमा को जय माता जी के जयघोष के नारे के साथ नम आंखों से विदाई दी गयी. विसर्जन से पहले निकली शोभा यात्रा हुई. शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर कांटाही बाजार से वापस लौट चतरा गांव होते हुये चतरा पूल तक गयी. जहां सुरसर नदी की में मां के प्रतिमा को विसर्जित किया गया. मां वसंती की जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया था. वही शांतिपूर्ण मेला संपन्न करवाने में पूजा महासचिव अमोद कुमार मुन्ना सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का सहारनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >