दो बच्चों संग लापता हुई मां, थाने में शिकायत

सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के डंडारी वार्ड दो निवासी राजेन्द्र राम ने बहू रीना देवी और उसके दो मासूम बच्चों के लापता होने की शिकायत सिंहेश्वर थाना में दर्ज करायी है.

सिंहेश्वर. सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के डंडारी वार्ड दो निवासी राजेन्द्र राम ने बहू रीना देवी और उसके दो मासूम बच्चों के लापता होने की शिकायत सिंहेश्वर थाना में दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि रीना देवी अपने दो बेटों आयुष (5 वर्ष) और अंग (1 वर्ष) के साथ घर से अचानक गायब हो गयी. घटना के वक्त घर के सभी सदस्य सो रहे थे. सुबह जब परिवार के लोग जागे तो देखा कि घर के पश्चिमी हिस्से की खिड़की खुली थी. कमरे में रीना और दोनों बच्चे नहीं थे. चादर भी अस्त-व्यस्त थी. आसपास खोजबीन की गयी. रिश्तेदारों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. रीना देवी की शादी 30 अप्रैल 2017 को प्रमोद राम की बेटी से हुई थी. पति दिलखुश राम पंजाब के पटियाला जिले में एक प्राइवेट पाइप फैक्ट्री में काम करता है. वह दो महीने से वहीं है. रीना देवी पति की गैर मौजूदगी में कई मोबाइल नंबरों से लगातार बात करती थी. उन्होंने शक जताया कि बहू का चाल-चलन ठीक नहीं था. उन्होंने आशंका जताई कि बहू और बच्चों की जान को खतरा हो सकता है. थाना प्रभारी से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >