बदमाशों ने युवक को मारी गोली, रेफर

बदमाशों ने युवक को मारी गोली, रेफर

प्रतिनिधि, मुरलीगंज. सहरसा-पूर्णिया एनएच 107 पर मुरलीगंज व जानकीनगर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका भंगहा चांदपुर के समीप अपराधियों ने बैंगलो कंपनी के कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. डॉ विकास कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम कंपनी का ऑर्डर लेकर लौट रहे दो कर्मचारियों को बाइक सवार बदमाशों ने रोकने का प्रयास किया. नहीं रूकने पर गोली मार दी. गोली लगने से एक कर्मचारी घायल हो गया. घायल कर्मचारी की पहचान मधेपुरा वार्ड नंबर आठ निवासी संजय यादव के पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई. साथी कर्मी ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने पहले ओवरटेक कर रूकने को कहा. जब नहीं रूके तो पीछे से गोली मार दी. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >