स्मृति दिवस समारोह 29 को

स्मृति दिवस समारोह 29 को

मधेपुरा. समाजवादी नेता व पूर्व सांसद भूपेंद्र नारायण मंडल की 51वीं पुण्यतिथि 29 मई को स्मृति दिवस के रूप में मनायी जायेगी. यह जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ सुधांशु शेखर ने दी. उन्होंने बताया कि स्मृति दिवस पर प्रशासनिक परिसर स्थित भूपेंद्र नारायण मंडल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया जायेगा. साथ ही शैक्षणिक परिसर स्थित पुस्तकालय भवन के सेमिनार हॉल में परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा करेंगे. इस अवसर पर पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल मुख्य वक्ता होंगे. उन्होंने बताया कि गुरुवार को कुलपति ने स्वयं मंगनी लाल मंडल से फोन पर बातचीत कर, उनकी सहमति प्राप्त कर ली है. शीघ्र ही उन्हें पत्र भी भेज दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >