प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना को लेकर हुई बैठक

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना को लेकर हुई बैठक

मधेपुरा. जिला के सभी बैंकाें के ब्रांच मैनेजर के साथ विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता उदाकिशनगंज ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना को लेकर गुरुवार को बैठक की. जिसमें बताया कि आवेदक को आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जा सके. तीन किलो वाट तक की क्षमता वाले उपभोक्ता से ऋण के लिए केवल आधार कार्ड, बिजली बिल, तकनीकी व्यवहार्यता प्रतिवेदन भी हो सकता है. इस योजना के लिए बैंकों के द्वारा सस्ती दरों पर ब्याज उपलब्ध कराना है. इस योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा लगाने पर उपभोक्ताओं की कुल लागत की वसूली तीन से चार वर्षों में की जायेगी, जबकि ऊर्जा संयंत्र लगभग 25 साल तक कार्यकर्ता रहेगा. बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार, राजीव रंजन कुमार, कनीय विद्युत अभियंता सुशील कुमार, पीएनबी बैंक से शशि रंजन कुमार, बीडीएम बैंक से अमन कुमार सिंह, बिजीबी बैंक से बंधु कुमार, इंडियन बैंक से अजय कुमार, यूको बैंक से प्रशांत कुमार, आइडीबीआई बैंक से मणिकांत मनी, केनरा बैंक से वसंत कुमार, बंधन बैंक से रितेश गुप्ता, आइसीआइसीआइ बैंक से पुष्पराज, लीड बैंक से दुर्गा प्रसाद बैंक ऑफ इंडिया से अभिनव कुमार, एएमसीसी एसबीआइ से सुबोध कुमार, सीबीआइ बैंक मधेपुरा से मुकेश कुमार, एचडीएफसी से पुरुषोत्तम प्रमिल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >