लोक अदालत की सफलता को ले न्यायिक अधिकारियों ने की बैठक

लोक अदालत की सफलता को ले न्यायिक अधिकारियों ने की बैठक

उदाकिशुनगंज/ग्वालपाड़ा . उदाकिशुनगंज व्यवहार न्यायालय के मीटिंग हॉल में शनिवार को 10 मई को होने वाले लोक अदालत को लेकर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता ताल्लुका विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार मिश्रा ने की. बैठक में नए मुंसिफ मजिस्ट्रेट दिनेश मणि त्रिपाठी, एसडीएम एसजेड हसन, जज इंचार्ज सह प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सूरज कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रतन कुमार आदि मौजूद थे. ताल्लुका विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार मिश्रा ने पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करते हुए कहा कि लाभुकों को अधिक से अधिक राहत मिल सके, इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिए. मुंसिफ मजिस्ट्रेट दिनेश मणि त्रिपाठी, जज इंचार्ज सूरज कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रतन कुमार ने भी लोक अदालत की सफलता लिए हरेक पहलू पर चर्चा करते हुए कहा लोक अदालत की स्थापना जिस उद्देश्य से की गयी है, उस उद्देश्य को पूरा करते हुए जितना अधिक सुविधा हो, दिलाया जाय. एसडीएम ने भी सफलता के लिए सभी विभागों के पदाधिकारियों को सहयोग करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >