सृजन अभियान को लेकर बैठक आयोजित

बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाया जाएगा.

गम्हरिया, मधेपुरा.प्रखंड क्षेत्र भेलवा पंचायत स्थित उमेश यादव के दरवाजे पर रविवार को संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सृजन साथियों को जोड़ने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वशी अहमद ने किया गम्हरिया प्रखंड प्रभारी मुकेश कुमार सिंघेश्वर प्रखंड के प्रभारी उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं ने भाग लिया. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई. उपस्थित नेताओं ने कहा कि सृजन साथी संगठन की रीढ़ हैं और इनके माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाया जाएगा. इस अवसर पर कई नये लोगों ने संगठन से जुड़कर सृजन साथी बनने की इच्छा व्यक्त की. साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई और सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया गया. अंत में बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >