सुनील चंद्रवंशी की हत्या के विरोध में निकाला मार्च

सुनील चंद्रवंशी की हत्या के विरोध में निकाला मार्च

प्रतिनिधि, मधेपुरा

अरवल भाकपा माले जिला कमेटी के सदस्य सुनील चंद्रवंशी की अपराधियों ने हत्या कर दी. इसके विरोध में आइसा कार्यालय से बुधवार को प्रतिवाद मार्च निकाला गया, जिसमें सभा को भाकपा माले के जिला संयोजक रामचंद्र दास, शब्बीर आइसा राज्य सचिव डाॅ अमित चौधरी, आइसा के यूनिवर्सिटी प्रभारी पावेल, जिला सचिव कृष्ण कुमार, आरवाइए के जिला संयोजक अरमान, आइसा के यूनिवर्सिटी अध्यक्ष संतोष, प्रिंस, अभिषेक, सीताराम रजक ने कहा कि बिहार में अपराध बेलगाम हो चुका है. पुलिस या कानून का किसी को भय नहीं रह गया है, लेकिन सरकार व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की बजाय राजनीति में व्यस्त है. यदि हत्यारे की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं हुई, तो राज्यस्तरीय आंदोलन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >