संविधान दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

संविधान दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

मधेपुरा. 26 नवंबर, 2025 को संविधान दिवस पर कार्यक्रमों आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर संविधान में निहित्त मूल्यों व सिद्धातों के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा. इस कड़ी में बीएनएमयू के सभी महाविद्यालयों व स्नातकोत्तर विभागों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में कुलपति प्रो बीएस झा के निदेशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने सभी संबंधितों को पत्र प्रेषित किया है.पत्र में बताया कि इस वर्ष संविधान दिवस का मुख्य विषय है हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान है. इसको ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाय. इसके अंतर्गत संविधान के मूल्यों व सिद्धांतों पर आधारित व्याख्यान, परिचर्चा, बेविनार आदि कार्यक्रम आयोजित किया जाय. सुबह 11:00 बजे सभी संस्थानों व कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >