पुलिस के हत्थे चढ़ा हथियार का प्रदर्शन करने वाला युवक

पुलिस के हत्थे चढ़ा हथियार का प्रदर्शन करने वाला युवक

कुमारखंड. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भतनी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात कट्टा के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार नववर्ष 2026 पर भतनी थाना क्षेत्र के रौता पंचायत स्थित हरिबोला गांव में निवासी रोशन कुमार व मनीष कुमार ने हथियार के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो की जांच के दौरान रौशन कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं मनीष कुमार भाग गया. छापेमारी के दौरान मनीष के घर से एक कट्टा बरामद हुआ. पुलिस ने मनीष के पिता संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया. संजय यादव ने कहा कि सुरक्षा के लिए रखें. गिरफ्तार रौशन कुमार एवं संजय यादव के विरुद्ध भतनी थाने में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >