मद्यनिषेध के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, सघन छापामारी में अवैध शराब बरामद, चार अभियुक्त गिरफ्तार

अभियान के क्रम में ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से श्वास विश्लेषण करते हुये शराब सेवन करने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.

– वाहन जांच, दवा दुकानों की तलाशी और ब्रेथ एनालाइजर जांच से नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त –

मधेपुरा.

समाहर्ता महोदय के निर्देशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया. इस दौरान कॉलेज चौक, बस स्टैंड तथा विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गयी तथा दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान के क्रम में ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से श्वास विश्लेषण करते हुये शराब सेवन करने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. इस प्रकार चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी है. प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में शराब एवं नशा के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार अभियान जारी रहेगा. आमजनों से अपील की गयी है कि वे इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें. जिला प्रशासन नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >