मधेपुरा में सुबह से मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Madhepura Temples Crowded: मधेपुरा में शनिवार सुबह भक्तिमय माहौल देखने को मिला. जिले के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. भगवान शिव, मां दुर्गा और बजरंगबली के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे.

Madhepura Temples Crowded: मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट. मधेपुरा जिले में शनिवार की सुबह धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में रंगी नजर आयी. सुबह सात बजे तक जिले के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मंदिर परिसरों में घंटियों की आवाज, भक्ति गीत और जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.

सिंहेश्वर नाथ मंदिर में लगी भक्तों की लंबी कतार

जिले के प्रसिद्ध सिंहेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारे लगातार गूंजते रहे. दूर-दराज के इलाकों से भी लोग दर्शन के लिए पहुंचे. सुबह के समय मंदिर परिसर पूरी तरह श्रद्धालुओं से भरा नजर आया.

दुर्गा मंदिर में मां के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

दुर्गा मंदिर में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की. महिलाओं और बच्चों की संख्या मंदिर परिसर में अधिक देखी गयी. पूजा के दौरान मंदिर में बज रहे भक्ति गीतों ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया.

हनुमान मंदिर में गूंजते रहे जय श्रीराम के नारे

स्टेट बैंक रोड स्थित हनुमान मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. भक्तों ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की. मंदिर परिसर में जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रही विशेष व्यवस्था

मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक इंतजाम किये गये थे. दर्शन और पूजा के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर परिसर में व्यवस्था बनायी गयी थी. सुबह से ही श्रद्धालु लगातार मंदिरों में पहुंचते रहे और शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना करते नजर आये.

Also Read: आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए कब तक मॉनसून की होगी एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >