पुलिस सुरक्षित तो नागरिक सुरक्षित', एसपी संदीप सिंह ने जनता से की बड़ी अपील

मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने आम जनता से पुलिस का सहयोग और सम्मान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास से ही एक सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है. डायल-112 सेवा चौबीसों घंटे लोगों की सेवा में तत्पर है.

मधेपुरा : जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आपात स्थिति में लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए डायल-112 सेवा लगातार सक्रिय है. इसी बीच मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप सिंह ने आम लोगों से पुलिस का सहयोग और सम्मान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है.

'आपकी एक कॉल पर मदद के लिए पहुंचती है पुलिस'

एसपी संदीप सिंह ने कहा कि डायल-112 की टीम चौबीसों घंटे लोगों की सेवा में तत्पर रहती है. दुर्घटना, मारपीट, घरेलू हिंसा या अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस बिना अपनी सुरक्षा की परवाह किए मौके पर पहुंचती है. ऐसे में नागरिकों को भी पुलिस का सहयोग और सम्मान करना चाहिए.

'पुलिस सुरक्षित तो नागरिक भी रहेंगे सुरक्षित'

एसपी ने कहा, "जब पुलिस सुरक्षित और तनावमुक्त रहेगी, तभी हर नागरिक सुरक्षित रहेगा. डायल-112 की टीम आपकी सहायता के लिए हर समय तैयार रहती है. जब वे मौके पर पहुंचें, तो उनके साथ सहयोगात्मक व्यवहार करें."

सहयोग से और मजबूत होगी आपात सेवा

पुलिस प्रशासन का कहना है कि फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों को यदि जनता का सहयोग और सम्मान मिलेगा, तो वे और अधिक प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे. प्रशासन ने कहा कि सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और पुलिस की साझी जिम्मेदारी है.

यह भी पढ़ें :मधेपुरा में सड़कों पर उड़ती धूल से बेहाल शहर, लोगों ने की कार्रवाई की मांग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >