शुक्रवार को सदर अस्पताल मधेपुरा में मिलेगी विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवा

Madhepura OPD update: अस्पताल में डॉ. बीसी दिवाकर, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. मनोज, डॉ. संजय और डॉ. दीपक कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि महिलाओं से संबंधित बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगी.

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

Madhepura OPD update: सदर अस्पताल मधेपुरा में शुक्रवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवा संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार मरीजों के इलाज के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर दो बजे तक तथा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे.

अस्पताल में डॉ. बीसी दिवाकर, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. मनोज, डॉ. संजय और डॉ. दीपक कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि महिलाओं से संबंधित बीमारियों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगी.

इसके अलावा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. निकिता रमन दांत और मुंह से जुड़ी समस्याओं का इलाज करेंगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि इलाज में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >