शंकरपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Madhepura news: मृतक की पहचान वार्ड नंबर एक निवासी रोदी शर्मा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गिट्टी लदा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उन्हें कुचलते हुए निकल गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

शंकरपुर (मधेपुरा) से निरंजन कुमार की रिपोर्ट:

Madhepura news: जिले के शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के सोनवर्षा पंचायत में सोमवार को सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना वार्ड नंबर एक स्थित निशिहारपुर शर्मा चौक के पास की बताई जा रही है.

मृतक की पहचान वार्ड नंबर एक निवासी रोदी शर्मा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गिट्टी लदा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उन्हें कुचलते हुए निकल गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मधेपुरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में मातम का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर गिट्टी लोड कर जा रहा था.

शंकरपुर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >