शीला कुमारी बनीं मधेपुरा की प्रभारी मंत्री, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की संभालेंगी जिम्मेदारी

Madhepura News: बिहार सरकार ने मधेपुरा जिले के लिए नई प्रभारी मंत्री की घोषणा कर दी है. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री शीला कुमारी को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्री बनाया गया है.

Madhepura News: मधेपुरा से कुमार आशीष, शीला कुमारी को बिहार सरकार ने मधेपुरा जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी नई अधिसूचना के अनुसार उन्हें जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. सरकार के इस फैसले के बाद जिले की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों में हलचल तेज हो गयी है.

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पूर्व में प्रभारी मंत्रियों को लेकर जारी सभी आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है. इसके बाद नये सिरे से विभिन्न जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों का मनोनयन किया गया. इसी क्रम में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री शीला कुमारी को मधेपुरा जिले का प्रभार सौंपा गया है.

विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग पर रहेगा फोकस

राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद माना जा रहा है कि जिले में विकास योजनाओं की समीक्षा और सरकारी कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग को लेकर गतिविधियां तेज होंगी. प्रभारी मंत्री जिला स्तर की बैठकों में शामिल होकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगी और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी भी करेंगी.

जनसमस्याओं के समाधान में निभायेंगी भूमिका

प्रभारी मंत्री के तौर पर शीला कुमारी की भूमिका जिले की जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर वे जिले की प्राथमिक समस्याओं पर काम करेंगी. आने वाले दिनों में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकें आयोजित होने की संभावना जतायी जा रही है.

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

नई नियुक्ति को लेकर जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल है. विभिन्न राजनीतिक दलों और स्थानीय नेताओं की नजर अब प्रभारी मंत्री की कार्यशैली और विकास योजनाओं पर टिकी है. प्रशासनिक स्तर पर भी आगामी बैठकों और कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.

सरकार ने कई जिलों में किये बदलाव

जानकारी के अनुसार बिहार सरकार ने राज्य के कई जिलों में प्रभारी मंत्रियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. इसी प्रक्रिया के तहत मधेपुरा को नया प्रभारी मंत्री मिला है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जतायी जा रही है.

Also Read: आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए कब तक मॉनसून की होगी एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >