सड़क मरम्मत में लापरवाही, राहगीरों के लिए बढ़ा खतरा

Madhepura news: स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से सड़क पर केवल ईंट के टुकड़े गिराकर खानापूर्ति कर दी गई, लेकिन उसे समतल करने या मजबूती से दबाने का काम नहीं किया गया. इससे सड़क पर बिखरे ईंट के टुकड़े दुर्घटना का कारण बन रहे हैं.

Madhepura news: मधेपुरा से कौनैन बशीर की रिपोर्ट:

उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के कॉलेज चौक से बैंक चौक के बीच चल रहे सड़क मरम्मत कार्य में लापरवाही सामने आई है. सड़क पर ईंट के टुकड़े और मिट्टी डालकर छोड़ दिए जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से सड़क पर केवल ईंट के टुकड़े गिराकर खानापूर्ति कर दी गई, लेकिन उसे समतल करने या मजबूती से दबाने का काम नहीं किया गया. इससे सड़क पर बिखरे ईंट के टुकड़े दुर्घटना का कारण बन रहे हैं.

बरसात के कारण सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे राहगीरों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता. खासकर बाइक और ई-रिक्शा चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं.

दुकानदारों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है. ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है. लोगों ने आरोप लगाया कि मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और बिना उचित प्रक्रिया के सरकारी राशि खर्च की जा रही है.

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की जल्द समुचित मरम्मत कराने, गड्ढों को भरने और सड़क को समतल कर आवागमन सुचारु बनाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है.

ALSO READ: कुमारखंड में संदिग्ध हालत में मिली लावारिस कार,जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >