मुरलीगंज-बिहारीगंज रोड पर हथियार के बल पर 45 हजार की लूट, पल्सर सवार बदमाश फरार

मधेपुरा के मुरलीगंज-बिहारीगंज रोड पर बुधवार शाम एक कपड़ा दुकान के स्टाफ से ₹45 हजार की लूट हो गई. पल्सर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है.

Madhepura News: मधेपुरा जिले के मुरलीगंज-बिहारीगंज रोड पर बुधवार शाम एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई. रतनपट्टी स्थित निक्की पेट्रोल पंप के पास पल्सर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर कपड़ा दुकान के एक स्टाफ से 45 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए. पीड़ित वसूली की राशि लेकर दुकान लौट रहा था. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वसूली कर लौट रहे स्टाफ को बनाया निशाना

पीड़ित राहुल कुमार (28), जो मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 का निवासी है, मुरलीगंज स्थित सोनू गारमेंट में स्टाफ के रूप में कार्य करता है.

उसने पुलिस को दिए फर्दबयान में बताया कि दुकान मालिक प्रताप अग्रवाल के निर्देश पर वह बिहारीगंज और बभनगामा क्षेत्र में बकाया राशि की वसूली करने गया था. शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से मुरलीगंज लौट रहा था.

निक्की पेट्रोल पंप के पास रोका, फिर कट्टा दिखाकर लूट

राहुल कुमार के अनुसार, निक्की पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे पहुंचते ही पीछे से पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया.

बाइक रोकते ही पीछे बैठे बदमाश ने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर दूर फेंक दी. इसके बाद दोनों ने गाली-गलौज करते हुए कट्टा दिखाया और उसकी जेब में रखे वसूली के 45 हजार रुपये निकाल लिए.

रुपये लूटने के बाद दोनों बदमाश पल्सर बाइक से मुरलीगंज की ओर फरार हो गए.

बदमाशों का हुलिया बताया

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दोनों बदमाश लंबे और पतले-दुबले थे.

उनका रंग सांवला था और दोनों काले रंग की शर्ट पहने हुए थे. वे स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे. अंधेरा होने के कारण वह उनका चेहरा स्पष्ट रूप से नहीं देख सका.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

प्रशिक्षु डीएसपी सह मुरलीगंज थानाध्यक्ष नूरुल हक ने बताया कि पीड़ित के फर्दबयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

उन्होंने कहा कि घटना में शामिल बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है और आसपास के इलाकों में भी जांच की जा रही है.

Madhepura News: व्यापारियों में बढ़ी चिंता

इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है.

लोगों का कहना है कि शाम के समय वसूली या नकदी लेकर आने-जाने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत है. पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के मार्गों और संभावित भागने के रास्तों की भी जांच कर रही है.

पैसे की वसूली करके आ रहे हैं राहुल कुमार की तस्वीर फर्द बयान के आधार पर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज | Prabhat Khabar Network
पैसे की वसूली करके आ रहे हैं राहुल कुमार की तस्वीर फर्द बयान के आधार पर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज | Prabhat Khabar Network

Also Read: 28 अगस्त की आधी रात से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, 3 महीने ठप रहेगा परिचालन, 30 नवंबर से शुरू होगा स्थायी सफर

Also Read: बिहार के शिक्षा मंत्री बोले- पहले आएगा STET का रिजल्ट, TRE 4 भर्ती परीक्षा में STET पास कैंडिडेट ही बैठेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >