सिंहेश्वर नाथ मंदिर सोमवार सुबह मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Madhepura news: जिले के प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

Madhepura news: सोमवार की सुबह जिले का माहौल भक्तिमय बना रहा। सुबह होते ही विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की.

जिले के प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा की. मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा.

वहीं शहर के दुर्गा चौक स्थित दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. मंदिरों में महिलाओं की उपस्थिति अधिक देखी गयी.

इसके अलावा स्टेट बैंक रोड स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर मंगलकामना की. सुबह के समय मंदिरों में बज रहे भक्ति गीत, शंख और घंटियों की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक इंतजाम किये गये थे. सुबह से ही लोग लगातार दर्शन और पूजा के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >