मधेपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, सुलह-समझौते से मामलों का त्वरित निष्पादन

जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि लोक अदालत सामाजिक समरसता और त्वरित न्याय व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है

जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने कहा – लोक अदालत सुलभ, सरल और कम खर्चीले न्याय का प्रभावी माध्यम

मधेपुरा से राजकुमार की रिपोर्ट:

मधेपुरा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय, मधेपुरा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिलाधिकारी मधेपुरा अभिषेक रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वादकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय व्यवस्था को अधिक मानवीय, सुलभ और प्रभावी बनाने का सशक्त माध्यम है. इसके जरिए पक्षकार आपसी सहमति से विवादों का त्वरित समाधान प्राप्त करते हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है.

वहीं जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि लोक अदालत सामाजिक समरसता और त्वरित न्याय व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों के निष्पादन में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया.

लोक अदालत में बैंक ऋण वसूली, बिजली विभाग, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, भूमि एवं राजस्व विवाद सहित विभिन्न सुलह योग्य मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया. मामलों के त्वरित निपटारे के लिए अलग-अलग बेंचों का गठन किया गया था, जहां न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने पक्षकारों को समझाइश देकर सहमति आधारित समाधान कराया.

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में योगदान देने वाले न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों की सराहना की गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >