मधेपुरा डांस चैंपियनशिप में प्रतिभाओं का जलवा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन

मधेपुरा में आयोजित डांस चैंपियनशिप ने कोसी क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया. विभिन्न नृत्य विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिनसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ.

Dance Championship: मधेपुरा. जिले में कला और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूनाइटेड आर्टिस्ट फेडरेशन के बैनर तले कला भवन में मधेपुरा डांस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और फेडरेशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उद्घाटन के साथ ही पूरा सभागार तालियों की गूंज और उत्साह से भर उठा.

विभिन्न विधाओं के नृत्य ने जीता दिल

प्रतियोगिता में कोसी क्षेत्र के विभिन्न जिलों से पहुंचे बच्चों, युवाओं और कलाकारों ने बॉलीवुड, फोक, सेमी-क्लासिकल, कंटेम्परेरी और फ्यूजन नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं. प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, ऊर्जा और कलात्मक प्रदर्शन ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी.

चार आयु वर्गों में हुई प्रतियोगिता

डांस चैंपियनशिप का आयोजन चार आयु वर्गों में किया गया. प्रत्येक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम एवं द्वितीय चैंपियन घोषित कर ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. आयोजकों ने बताया कि चयनित प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय डांस चैंपियनशिप में मधेपुरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

राष्ट्रीय स्तर के निर्णायकों ने किया मूल्यांकन

प्रतियोगिता का मूल्यांकन बॉलीवुड कोरियोग्राफर रिंकू (डीआईडी फेम), नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के राष्ट्रीय निर्णायक हर्ष तथा एक्सपेरिमेंटल डांसर एवं कोरियोग्राफर अंकी ने किया. निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, तकनीक, तालमेल और मंच प्रदर्शन के आधार पर अंक प्रदान किए.

आयोजन को सफल बनाने में रहा सभी का सहयोग

कार्यक्रम की सफलता में गायक एवं समाजसेवी सुनीत साना, रंगकर्मी अमित कुमार अंशू, समाजसेवी अक्षय कुमार, मिथुन कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार दास, अमर कुमार, साक्षी कुमारी, रमेश कुमार शर्मा, कार्तिक कुमार, राजा भगत, वकील वाका, अमित सिंह, सोनू कुमार सहित अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पटना से आए समीर मलिक ने किया.

गणमान्य लोगों ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह

Dance Championship: इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी की पत्नी अंजली कुमारी, पूर्व प्रमुख विनय वर्धन उर्फ खोखा यादव, राजेश रंजन, रंजू दीदी, कपिलेश्वर रजक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Savita Nandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >