केपी कॉलेज मुरलीगंज में साइबर सुरक्षा पर विशेष व्याख्यान, छात्रों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए उपाय

मधेपुरा के केपी कॉलेज में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। थानाध्यक्ष ने ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से बचने के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स दिए।

Cyber Awareness: मुरलीगंज (मधेपुरा). केपी कॉलेज में गुरुवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुरलीगंज थानाध्यक्ष नुरुल हक थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने की. इस अवसर पर एसआई प्रिया कुमारी, अभिषेक कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

स्वागत गीत से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की संगीत मंडली द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति से हुई. इसके बाद मुख्य वक्ता थानाध्यक्ष नुरुल हक ने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी.

ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए व्यावहारिक उपाय

Cyber Awareness: थानाध्यक्ष नुरुल हक ने कहा कि ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्तिगत जानकारी की चोरी, रैनसमवेयर हमले और डीपफेक वीडियो जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. उन्होंने छात्रों को प्रत्येक खाते के लिए मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड रखने, अनजान लिंक, कॉल और ई-मेल से सतर्क रहने, सभी खातों में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्रिय करने तथा मोबाइल और कंप्यूटर को नियमित रूप से अपडेट रखने की सलाह दी. साथ ही विश्वसनीय एंटीवायरस का उपयोग करने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की.

साइबर अपराध होने पर तुरंत करें शिकायत

उन्होंने बताया कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध होता है तो तत्काल स्थानीय थाना या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

साइबर सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी

प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि साइबर सुरक्षा अब केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बन चुकी है. उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >