MADHEPURA: श्मशान घाट की अव्यवस्था पर सवाल, मधेपुरा में जनसुराज पार्टी ने खोला मोर्चा

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट: मधेपुरा: जनसुराज पार्टी ने जिले में श्मशान घाटों की बदहाल स्थिति को लेकर जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता रंजीत सिंह ने कहा कि लंबे समय से श्मशान घाटों की स्थिति दयनीय बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी […]

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

मधेपुरा: जनसुराज पार्टी ने जिले में श्मशान घाटों की बदहाल स्थिति को लेकर जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता रंजीत सिंह ने कहा कि लंबे समय से श्मशान घाटों की स्थिति दयनीय बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है.

उन्होंने कहा कि जिले में आज भी अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थित श्मशान गृह भवन और बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. कई जगहों पर लोगों को खुले आसमान, कीचड़ और जलजमाव के बीच अंतिम संस्कार करने को मजबूर होना पड़ता है. साथ ही कई श्मशान स्थलों तक पहुंच मार्ग भी ठीक नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है.

रंजीत सिंह ने आरोप लगाया कि इस गंभीर मुद्दे पर कई बार प्रशासन और सरकार से मांग की गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला है. उन्होंने सवाल उठाया कि मानव सम्मान और धार्मिक आस्था से जुड़े इस विषय पर सरकार की उदासीनता चिंताजनक है.

आधुनिक श्मशान घाट की मांग

उन्होंने मांग की कि जिले में जल्द से जल्द आधुनिक और व्यवस्थित श्मशान गृह का निर्माण कराया जाए. इसमें पानी, बिजली, शेड, बैठने की व्यवस्था, पहुंच मार्ग और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान किसी तरह की परेशानी या अपमानजनक स्थिति का सामना न करना पड़े.

आंदोलन की चेतावनी

जनसुराज पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो पार्टी जनता के साथ मिलकर आंदोलन तेज करेगी. जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर प्रशासनिक कार्यालयों तक चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा.

प्रशासन की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >