मधेपुरा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: शंकरपुर में दुर्गा मंदिर के पास गल्ला कारोबारी से 70 हजार की लूट

मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बाइक सवार अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी तारणि यादव से हथियार के बल पर 70 हजार रुपये लूट लिए. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है.

शंकरपुर (मधेपुरा) से निरंजन कुमार की रिपोर्ट. मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं. ताजा मामला रविवार की सुबह का है, जहां बेखौफ मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर एक गल्ला व्यवसाई से हजारों रुपये लूट लिए और आराम से फरार हो गए. इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पिस्तौल की नोंक पर रोका और छीन लिए रुपये

मिली जानकारी के अनुसार, हीरोलवा निवासी गल्ला व्यवसायी तारणि यादव रविवार सुबह अपने व्यावसायिक कार्य से जा रहे थे. इसी दौरान शंकरपुर दुर्गा मंदिर के समीप पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और हथियार का भय दिखाकर जबरन रोक लिया. अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर व्यवसाई से 70,000 की नकदी लूट ली और पलक झपकते ही मौके से रफूचक्कर हो गए.

व्यापारियों में भारी आक्रोश, पुलिस की शिथिलता पर सवाल

दिनदहाड़े मुख्य मार्ग और धार्मिक स्थल के समीप हुई इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके के व्यापारियों और आम लोगों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों और व्यवसायियों का सीधा आरोप है कि पुलिस की गश्त और शिथिलता के कारण ही क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो चुका है.

अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू

घटना की लिखित सूचना मिलने के बाद शंकरपुर थाना पुलिस हरकत में आई है. पुलिस मामले की छानबीन और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >