शराब तस्कर गिरफ्तार

शराब तस्कर गिरफ्तार

आलमनगर.

पुलिस ने 25 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि आलमनगर थाना क्षेत्र के बिसपट्टी में शराब तस्कर द्वारा शराब की डिलेवरी की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी जगदीश प्रसाद पुलिस बल के साथ जब पहुंचा तो एक व्यक्ति बाइक से सड़क पर आ रहा था. पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पकड़ा गया. पकड़े गये व्यक्ति दीपक कुमार पिता राजकुमार सिंह की बाइक से 25 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >