कॉलेज खोलने की मांग को लेकर विधान पार्षद ने सभापति को सौंपा आवेदन

कॉलेज खोलने की मांग को लेकर विधान पार्षद ने सभापति को सौंपा आवेदन

ग्वालपाड़ा . बिहार सरकार द्वारा राज्य के 213 प्रखंडों में नये कॉलेज खोलने के निर्णय के बीच जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड को इस सूची से बाहर रखने पर स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया है. बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह ने सभापति को निवेदन पत्र सौंपा है. विधान पार्षद ने कहा कि सरकार ने मधेपुरा के अन्य प्रखंडों जैसे घैलाढ़, कुमारखंड, शंकरपुर और चौसा को कॉलेज की सूची में शामिल किया है, लेकिन ग्वालपाड़ा प्रखंड की अनदेखी की गयी है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ग्वालपाड़ा प्रखंड के शाहपुर में कॉलेज निर्माण के लिए पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है, जो एक बड़े शैक्षणिक संस्थान की स्थापना के लिए अनुकूल है. उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि ग्वालपाड़ा के युवाओं के भविष्य को देखते हुए यहां भी कॉलेज खोलने की प्रक्रिया में कार्रवाई की जाय.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >