बिहार कलाकार पंजीकरण पोर्टल का हुआ विमोचन

बिहार कलाकार पंजीकरण पोर्टल का हुआ विमोचन

मधेपुरा. कला संस्कृति व युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा बिहार कलाकार पंजीकरण पोर्टल का विमोचन किया गया. यह जानकारी जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने दी. उन्होंने बताया कि कला संस्कृति व युवा विभाग कि ओर से प्रदेश के कलाकार को उनकी नई पहचान दिलाने के लिए विभाग कि ओर से बिहार कलाकार पंजीकरण पोर्टल का विमोचन किया गया है. इस पोर्टल के जरिये बिहार के कलाकारों को मंच मिलने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को भी पहचान मिलेगी व राज्य के कलाकारों कि एक सूची तैयार की जायेगी. कलाकारों को राष्ट्रीय,अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पोर्टल मील का पत्थर साबित होगा. इस पोर्टल के जरिये हर जिले, प्रखंड और गावों में रहने वाले कलाकार अपने बारे में जानकारी देंगे. शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन,लोकगीत, लोकनृत्य, नाट्य, चित्रकला, मूर्ति कला, कला से जुड़े हर एक विधा आदि में कार्य कर रहे कलाकार इस पोर्टल के माध्यम से अपने आप को पंजीकृत कर सकते हैं. कलाकार को पहचान संख्या दी जायेगी, जो भविष्य में सरकारी योजनाओं, पुरुष्कार, प्रशिक्षण, कार्यक्रमों और सांस्कृतिक योजनाओं में भागीदारी के लिए अनिवार्य होगा. इस पोर्टल के कलाकारों की न केवल पहचान सुनिश्चित होंगी. बल्कि सरकार को यह जानने में सुविधा होंगी कि कहां और कौन से क्षेत्र के कलाकार उपलब्ध है. उन्हें किस प्रकार का सहयोग चाहिए. जिले के सभी कलाकार https:/artistregistration.bihar.gov.in पर जाकर कुछ व्यक्तिगत जानकारी अपलोड कर अपने आप को आज ही पंजीकृत करें और खुद को एक नयी पहचान दिलाए.|

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >