महादलित टोले में लगा शिविर, सुलझाये गये मामले

महादलित टोले में लगा शिविर, सुलझाये गये मामले

ग्वालपाड़ा.

डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बुधवार को ग्वालपाड़ा प्रखंड के छह पंचायतों में विशेष विकास शिविर लगाया गया. टेमाभेला पंचायत के पड़ोकिया मिलिक वार्ड नंबर आठ बजरंगबली स्थान, वीरगांव चतरा पंचायत के वीरगांव चतरा पासवान टोला, झिटकिया पंचायत के वार्ड नंबर चार पंचायत भवन, सुखाशन पंचायत के कमलपुर वार्ड नंबर दो पंचायत सरकार भवन, रेशना पंचायत के रेशना हरिजन टोला वार्ड नंबर तीन पंचायत भवन और शाहपुर पंचायत के वार्ड नंबर छह में शिविर लगाया गया.

शिविर में अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ महादलित व दलित परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है. हर पंचायत में टीम बना दी गयी है, ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे. शिविर में लोगों से शिकायतें और आवेदन लिये गये. कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया. बांकी मामलों का निष्पादन जल्द किया जायेगा.

मौके पर विकास मित्र रिंकू कुमारी, संतोष ऋषिदेव, अमरेंद्र ऋषिदेव, उषा देवी, उष भारती, अंजन कुमारी, टोला सेवक इंदल कुमार भारती, रमेश ऋषिदेव, राज किशोर ऋषिदेव, ललन ऋषिदेव, पिंटू ऋषिदेव, शिक्षा विभाग से आशीष कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक श्याम कुमार, प्रशांत कुमार, रिंकेश कुमार, बिजली विभाग से विजय कुमार, मो ऐजाज अशरफ, मो खलील, सेविका बबीता कुमारी, वंदना कुमारी, एएनएम उर्मिला कुमारी, रिंकू कुमारी, अर्जुन कुमार, पीएचइडी से हर्षराज, मनरेगा से हेमचंद्र कुमार, सकलदेव कुमार, महिला पर्यवेक्षिका इंदु सुमन, वैशाली कुमारी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से अजय कुमार, पंचायत सचिव अशोक कुमार, वीरगांव चतरा के पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, मुखिया रोशन कुमार और अजय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >