बांस लदे ट्रैक्टर के टायर बदलने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
प्रतिनिधि,
उदाकिशुनगंज
टायर पंक्चर के बाद सड़क पर खड़े बांस लदे ट्रैक्टर ट्राॅली में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में कुदुस अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. ज्ञात हो कि उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत तिरासी वार्ड नंबर 20 के मो सिराज अंसारी के पुत्र 48 वर्षीय कुदुस अंसारी की सड़क दुर्घटना के दौरान घायल होने के पश्चात इलाज के दौरान मौत हो गयी. बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे बांस लदे ट्रैक्टर के टायर बदलने के दौरान अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया.बता दें कि कुदुस अंसारी गांव में ही रहकर मजदूरी का काम करता था. शनिवार को बांस ट्रैक्टर पर लाद कर घर आ रहा था. जहां रास्ते में पस्तपार के जिरवा नहर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर का टायर पंचर हो गया. जहां टायर बदलने के दौरान अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ड्राइवर सहित मजदूर घायल हो गया. वहीं घटना के बाद एक मजदूर वहां से फरार बताया गया. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस की टीम आकर मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. जहां घर वाले को पुलिस ने सूचना दिया. वहीं पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया. रविवार की दोपहर उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के तिरासी गांव में शव पहुंचते ही परिजनों सहित गांव में गम का माहौल है. मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो लड़का व एक लड़की छोड़ गये. मामले को लेकर सीओ हरिनाथ राम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में हुई मौत की जानकारी मिली है. परिजनों को सरकारी लाभ दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
