सात घंटे में अपहृत बरामद, एक गिरफ्तार

सात घंटे में अपहृत बरामद, एक गिरफ्तार

आलमनगर. आलमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहार से 60 वर्षीय व्यक्ति का अपहरण अपराधियों ने कर लिया. इस मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर अपहृत को बरामद किया. जानकारी के अनुसार सिंहार पंचायत के वार्ड नंबर आठ से शुक्रवार की एक व्यक्ति का अपहरण अपराधियों ने कर लिया था. वहीं पुलिस ने महज सात घंटे में अपहृत बुजुर्ग बैजु मुखिया को बरामद करते हुये अपहरण में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि थाना में अपहृत के पुत्र संटु मुखिया ने बताया कि शुक्रवार के रात्रि पिता बैजु मुखिया घर में साये हुए थे. उसी समय एक चार चक्का वाहन से चार-पांच अपराधी आया और पिता को वाहन में बैठाकर फरार हो गया. उक्त सभी व्यक्तियों का मुंह गमछा से ढका हुआ था. इसकी सूचना पुलिस को दी. छापेमारी में ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र से ग्राम श्याम वार्ड नंबर 12 निवासी दिपक कुमार पिता जयप्रकाश मंडल को गिरफ्तार किया गया है. वही अपहृत बैजु मुखिया को बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >