सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

प्रतिनिधि,

घैलाढ़

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया पंचायत के ठाकुरबाड़ी स्थान बैलोखरी लक्ष्मीनिया में बुधवार को सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली. इस दौरान गाजे बाजे के साथ कलश शोभायात्रा झिटकिया शिव मंदिर पहुंचा. जहां कुंआ से वैदिक मंत्रों के साथ जल भरकर यात्रा झिटकिया गांव होते हुये महुआ जगीर बुद्ध नगर बैलोखोड़ी होते हुये यज्ञ स्थल पर पहुंचा. वही कथा वाचक आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि ठाकुरबाड़ी स्थान बैलोखरी लक्ष्मीनिया स्थित नवनिर्मित सरस्वती मंदिर बनाया गया है. दो फरवरी को प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. निर्माण कार्य पूर्ण होने पर बुधवार को कलश यात्रा के साथ सात दिन भागवत कथा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >