सात दिवसीय श्रीविष्णु यज्ञ को लेकर निकली गयी कलश शोभायात्रा

सात दिवसीय श्रीविष्णु यज्ञ को लेकर निकली गयी कलश शोभायात्रा

घैलाढ़. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घैलाढ़ पंचायत के वासुदेवा गांव स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में सात दिवसीय श्रीविष्णु यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. गांव के रामजानकी ठाकुरबाड़ी से निकली कलश यात्रा घैलाढ़ दुर्गा मंदिर परिसर स्थित कुआं से जल भरकर पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते घंटा शंखनाद के बीच 151 कन्या व महिलाएं पुन: यज्ञस्थल पहुंची. जहां वृंदावन से आए कथावाचक विवेकानंद महाराज व शालिग्राम बाबा ने कलश स्थापन के बाद यज्ञ की शुरुआत की. आयोजनकर्ता महंत राम बालक दास महाराज व चरणदास महाराज ने बताया कि प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ यज्ञ प्रारंभ किया गया. दो से दस मई तक कथावाचक विवेकानंद महाराज व शालिग्राम बाबा के अमृतवाणी से भागवत कथा का प्रवचन किया जाएगा. 10 मई को यज्ञ पूर्णाहुति के साथ कथा विश्राम होगा. विवेकानंद महाराज ने कहा कि इस कलिकाल में समस्त प्रकार के कष्टों को दूर करने का एकमात्र साधन ईश्वर आराधना व भागवत कथा श्रवण ही है. यज्ञ के सफल आयोजन में रणधीर कुमार निराला, नरेंद्र चंद्र नवीन, डॉ बीके आर्यन, मुखिया विमल कुमार, पंसस तरुण देव राम, सरपंच हीरा कामती, पैक्स अध्यक्ष दीप नारायण कामती, उप मुखिया शेखर कुमार, भुवनेश्वर दास, चरित्र मंडल, रामनाथ मंडल, किरानी मंडल, सकेन मंडल, विजय मंडल, ज्योतिष कुमार, चंद्रदेव, अमित कुमार, रुपेश, प्रिंस आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >