27 वां वार्षिक सत्संग समारोह व सदगुरु कबीर साहेब की मनायी जायेगी जयंती

27 वां वार्षिक सत्संग समारोह व सदगुरु कबीर साहेब की मनायी जायेगी जयंती

मधेपुरा . मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर दो में 10 मई के अपराह्न से 11 मई तक 27 वां वार्षिक सत्संग समारोह और संत सम्राट सदगुरु कबीर साहब की जयंती मनायी जायेगी. समारोह में अनंत श्री विभूषित अंतर्राष्ट्रीय संत सद्गुरु आचार्य धर्म स्वरूप साहेब जीवन ज्योति केंद्र संत कबीर नगर के शिष्य सद्गुरु डॉ जितेंद्र साहब, सदगुरु कबीर आश्रम कटिहार के संत सद्गुरु संजीवन साहब, संत श्रीमोहन साहब सीतामढ़ी, संत श्रीअसंग स्वरूप साहेब मधेपुरा, संत श्री शुभ स्वरूप साहेब मधेपुरा, संत श्री भूपेंद्र साहब मिठाई वह अन्य संत महापुरुषों का भजन और सत्संग का कार्यक्रम होगा. इसकी जानकारी प्रो नवल किशोर साहब, प्रधान सचिव मिश्रीलाल साहब व सचिव जय नारायण पंडित ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >