मधेपुरा . राज्य स्तरीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बेतिया पश्चिमी चंपारण के शहीद भगत सिंह खेल मैदान में 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित होगा, जिसमें मधेपुरा जूनियर बालिका हैंडबॉल टीम भी भाग लेगी. प्रतियोगिता के लिए टीम शुक्रवार के सुबह रवाना की गयी है. यह जानकारी जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष विमल कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि टीम में सुनैना कुमारी को कप्तान की जिम्मेदारी दी गयी है. साथ ही रुची कुमारी, अभिलाषा कुमारी, विभा कुमारी, संगम कुमारी, कविता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पुष्पम कुमारी, निशु कुमारी, कोच विवेक कुमार को शामिल किया गया है. जिला हैंडबॉल संघ के सचिव रामपुकार कुमार, उपाध्यक्ष तरुण देव राम, बरुण कुमार, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, ई नवीन चंद्र नवीन ने कहा कि टीम के लौटने पर संघ के द्वारा सम्मानित किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
