बैंक मैनेजर के विरुद्ध जीविका दीदियों ने दिया धरना

बैंक मैनेजर के विरुद्ध जीविका दीदियों ने दिया धरना

कुमारखंड. बैंकमित्र को बैंक के बाहर टेबुल लगाने की बात कहने को लेकर मंगलवार को हुई बात व अभद्रपूर्ण व्यवहार के दूसरे दिन बुधवार को दर्जनों जीविका दीदियों ने एकजुट होकर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर बैंक में तालाबंदी कर धरना दिया. इस दौरान बैंक का कामकाज ठप पड़ गया. करीब तीन घंटे तक बैंक परिसर में जीविका दीदी मांग पर अड़ी रही. इसकी सूचना किसी ने थानाध्यक्ष पंकज कुमार को दी गयी. सूचना मिलते ही जीविका सीएम नीतू कुमारी, मधु कुमारी, सरिता कुमारी व थाना से पहुंचे पुलिस पदाधिकारी बैंक पहुंचकर मामले की छानबीन की और प्रबंधक अभय कुमार दीप से बातचीत कर बैंक प्रबंधक व बैंकमित्र डेजी कुमारी के साथ अमर्यादित शब्द के प्रयोग व व्यवहार को लेकर सुलह करा दिया. साथ ही बैंक परिसर के अंदर ही टेबुल लगाने का भरोसा दिलाकर आक्रोशित जीविका दीदियों को शांत करा धरना समाप्त करा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >