जन सुराज पार्टी का बैठक हुआ संपन्न

अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने को लेकर बैठक आयोजित किया गया है.

सिंहेश्वर, मधेपुरा. गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में जन सुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र यादव के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया. बैठक में बताया गया कि 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में एक दिवसीय रैली आयोजन किया गया है. इसमें बिहार बदलाव रैली को लेकर ये बैठक किया गया है. वही बताया गया कि 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार बदलो कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने को लेकर बैठक आयोजित किया गया है. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में व्यापक भ्रष्टाचार ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था पलायन चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रखंड के लोगों से आह्वान किया गया कि इस पंगु तथा त्रिशंकु सरकारी व्यवस्था को बदलने के लिए अधिक से अधिक संख्या में ऐतिहासिक गांधी मैदान में पहुंचकर रैली को सफल बनाएं. बैठक में मौके पर राज्य कोर कमिटी सदस्य सह प्रखंड प्रमुख शशि कुमार, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष श्रवण यादव, प्रखंड संगठन महासचिव रमेश कुमार साह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >