नशीली औषधियों के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने की छापेमारी

नशीली औषधियों के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने की छापेमारी

चौसा. डीएम

के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में नशीली औषधियों के अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान एसडीएम पंकज कुमार घोष व ड्रग्स इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी के नेतृत्व में टीम ने मुरली चौक के प्रीति ड्रग स्टोर तथा मछली मार्केट के सामने स्थित मां काली ड्रग स्टोर में छापेमारी की.

जांच के दौरान दवा दुकानों में उपलब्ध औषधियों के अभिलेख, स्टॉक पंजी एवं बिक्री रजिस्टर का जायजा लिया. साथ ही बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के दवाओं की बिक्री पर विशेष नजर रखी गयी. छापेमारी के दौरान मां काली ड्रग स्टोर का संचालक टीम को चकमा देकर दुकान बंद कर फरार हो गया. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि संबंधित दुकानों में प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री की जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >