जनगणना 2027 के लिए मकान सूचीकारण कार्य के लिए 41 पर्यवेक्षक व 238 प्रगणकों की हुई नियुक्ति
जनगणना 2027 के लिए मकान सूचीकारण कार्य के लिए 41 पर्यवेक्षक व 238 प्रगणकों की हुई नियुक्ति
जनगणना 2027 के लिए 13 अप्रैल से दिया जा रहा प्रशिक्षण शुक्रवार को हुआ संपन्न
ग्वालपाड़ा.
जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को 13 से 24 अप्रैल तक मधुराम प्लस टू विद्यालय में प्रशिक्षण दिया गया. इसमें जनगणना से संबंधित प्रक्रियाएं, प्रपत्रों का सही उपयोग तथा कार्य की गुणवत्ता की जानकारी दी. प्रशिक्षक सुजीत कुमार सिंह, चंदन कुमार, सचिन कुमार शशांक व संतोष कुमार ने प्रशिक्षण दिया. व्यवहारिक अभ्यास के माध्यम से वास्तविक कार्य की तैयारी भी करायी गयी. वहीं शुक्रवार को प्रशिक्षण संपन्न होने के उपरांत जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कुल 41 पर्यवेक्षक व 238 प्रगणकों की नियुक्ति की गयी है. कुल 247 एचएलबी का निर्धारण किया गया है, जिनमें प्रत्येक प्रगणक व पर्यवेक्षक को उनके निर्धारित क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. शनिवार को बीडीओ परमानंद पंडित ने सभी कर्मियों को उनके दायित्वों, कार्य की समय-सीमा, डेटा संकलन की शुद्धता व गोपनीयता बनाये रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिया.