ग्वालपाड़ा, थाना क्षेत्र के झंझरी में सेवानिवृत शिक्षक जगदीश प्रसाद यादव के प्रतिमा का अनावरण बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने किया. अनावरण समारोह संचालन राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटर के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया. सभा में बोलते हुये इंटक जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज बड़े सौभाग्य का दिन है कि हमारे गुरुदेव की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है. इसमें बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव एवं विधान परिषद सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह उपस्थित हुये. बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि गुरु की महिमा अपरंपार है. गुरु एवं मां से बड़ा पृथ्वी पर कोई नहीं है. भगवान भी नहीं हम जगदीश बाबू के पुत्रों को धन्यवाद देते हैं. जिन्होंने प्रतिमा लगाया है. हर राहगीर चलते हुये उनकी प्रतिमा को देखेंगे एवं उनकी कृति को याद करें. बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के आधार स्तंभ और ज्ञान के प्रकाश स्तंभ है जो छात्रों के चरित्र मूल्य और भविष्य को आकार देते हैं वे केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि जीवन जीने की कला अनुशासन और सही गलत में अंतर सिखाते हैं. सम्मानित चिकित्सक डॉ सीताराम यादव, डॉ बीवी प्रभाकर, डॉ सत्यजीत, कटिहार मेडिकल कॉलेज कटिहार के एसोसिएट प्रो पूजा भारती, आदित्य नारायण यादव समेत अन्य ने चर्चा किया. मौके पर इंद्र भूषण कुमार, प्राचार्य रविंद्र कुमार रमन, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ आशीष कुमार, मुन्ना संतोष कुमार, संजय कुमार, मंजू यादव, मीरा यादव, पुष्पा कुमार, रूपम कुमारी, अनुपम, संतोष, आशुतोष, जय राम यादव, सुनील कुमार, सिंह कुमार, अभिमन्यु, मोनू आदि मौजूद थे.
जगदीश बाबू के प्रतिमा का हुआ अनावरण
शिक्षक समाज के आधार स्तंभ और ज्ञान के प्रकाश स्तंभ है जो छात्रों के चरित्र मूल्य और भविष्य को आकार देते हैं वे केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि जीवन जीने की कला अनुशासन और सही गलत में अंतर सिखाते हैं.
