साप्ताहिक परेड में ड्यूटी स्थल पर मुस्तैदी से तैनात रहने का निर्देश

प्रखंड के श्रीनगर, कुमारखंड, बेलारी व भतनी थाना परिसर में सभी ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड हुई. इस दौरान थानाध्यक्षों ने परेड का निरीक्षण किया

थानाध्यक्षों ने ग्रामीण पुलिस का थाना परिसर में साप्ताहिक परेड का आयोजन

कुमारखंड.

प्रखंड के श्रीनगर, कुमारखंड, बेलारी व भतनी थाना परिसर में सभी ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड हुई. इस दौरान थानाध्यक्षों ने परेड का निरीक्षण किया व सभी ग्रामीण पुलिस से उनके क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान ग्रामीण पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्र की आवश्यक जानकारी थानाध्यक्ष को दी. थानाध्यक्ष ने परेड के दौरान सभी ग्रामीण पुलिस को रात्रि गश्ती व जहां जिसकी ड्यूटी लगायी गयी है. वहां मुस्तैदी से तैनात रहने का सख्त निर्देश दिये व ड्यूटी पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी. श्रीनगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण, कुमारखंड थानाध्यक्ष रंजन कुमार, बेलारी थानाध्यक्ष वरुण कुमार व भतनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने अपने-अपने थाना में साप्ताहिक परेड में ग्रामीण पुलिस को क्षेत्र में हर तरह से चौकसी रखने और अपने ड्यूटी का पालन सही ढंग से करने की हिदायत दी. आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने एवं संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल थानाध्यक्ष को देने का निर्देश दिया. इस दौरान सभी ग्रामीण पुलिस व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >