थानाध्यक्ष ने ग्रामीण पुलिस के साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया

परमानंदपुर भट्ठा रोड पर ग्रामीण पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहकर ड्यूटी करें

कुमारखंड

श्रीनगर थाना परिसर में रविवार को सभी ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड हुई. इस दौरान थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने परेड का निरीक्षण किया एवं सभी ग्रामीण पुलिस से उनके क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान सभी ग्रामीण पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी थानाध्यक्ष को दी. थानाध्यक्ष ने परेड के दौरान सभी ग्रामीण पुलिस को रात्रि गश्ती एवं जहां जिसकी ड्यूटी लगाई गई है. वहां सावधानी से तैनात रहने एवं पूरी तरह से चौकसी बरतने का सख्त निर्देश भी दिये एवं ड्यूटी पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर चौकस होकर ड्यूटी करें. थानाध्यक्ष ने कहा कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के सभी छह चौकी पोखरिया पुल, खुटीरही पुल, बेला सद्दी गुड़िया रोड, मुसहरी चौक, चैनपुर मोड़ , परमानंदपुर भट्ठा रोड पर ग्रामीण पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहकर ड्यूटी करें। इस दौरान अपर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, एसआई प्रशांत कुमार, एसआई विकास पासवान, एसआई धनश्याम प्रसाद, एएसआई राकेश कुमार सिंह, के साथ-साथ ग्रामीण पुलिस संतोष कुमार, सोनू कुमार, अशोक पासवान, रूपेश कुमार, मोहम्मद मुजीबुर रहमान, पवन कुमार, पप्पू पासवान एवं अन्य ग्रामीण पुलिस मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >