किसानों को रबी फसल की बुआई की दी जानकारी

किसानों को रबी फसल की बुआई की दी जानकारी

प्रतिनिधि, घैलाढ़

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भतरंधा परमानपुर पंचायत के सरकार भवन में किसान चौपाल आयोजन

शनिवार को किया गया, जिसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य अरविंद यादव ने की. मौके पर कृषि समन्वयक चंद्रशेखर सिंह, एटीएम सुवेश कुमार, किसान सलाहकार जेपी यादव, आत्मा से ललन कुमार आदि ने किसानों को रबी फसल की बुआई की जानकारी किसानों को दी.

वही कृषि समन्वयक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि तकनीक से खेती नहीं करने के कारण किसानों की आमदनी कम है. इसका प्रमुख कारण है कि किसान आज भी पुरानी तकनीक के माध्यम से परंपरागत विधि से खेती कर रहे है. इसके फलस्वरूप खेती में किसानों की आय कम है. किसान सलाहकार जेपी यादव ने किसानों को फसलों में कीटनाशी व तरल उर्वरक का छिड़काव करने की जानकारी दी. ,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >