किसानों को जैविक खेती की दी जानकारी

किसानों को जैविक खेती की दी जानकारी

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयानगर पंचायत में मंगलवार को शारदीय (खरीफ) कृषि जनकल्याण चौपाल का आ��ोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नयानगर के मुखिया प्रतिनिधि रूपेश झा ने की.कार्यक्रम में कृषि समन्वयक मनीष कुमार, किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक ने खरीफ फसलों के बारे में जानकारी दी. कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार ने बीज वितरण, जैविक खेती, बर्मी पिट इकाई निर्माण, मिट्टी जांच नमूना संग्रह के बारे में जानकारी दी. मौके पर किसान मुकेश झा, संजीव झा, कैलाश मंडल,गौतम मंडल, महेशर मंडल, नरेश मंडल,रंजीत झा,पप्पू चौरसिया, दुलारचंद शर्मा, जवाहर चौरसिया, विदेस्वरी शर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >