महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

चौसा. राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम व योजनाओं के बारे में जानकारी मुहैया कराने के उद्देश्य से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर अरजपुर के भटगामा, खलीफा टोला, घोषई पंचायत के अरसन्डी परिसर में विभिन्न जीविका महिला ग्राम संगठन की जीविका दीदियों को योजनाओं की जानकारी दी गयी. इस दौरान महिलाओं ने खुलकर गांव व टोले की समस्याओं और आकांक्षाओं को रखा. मौके पर जीविका बीपीएम चंद्रमोहन पासवान, क्षेत्रीय समन्वयक अभिषेक कुमार, कार्यालय सहायक सुधीर कुमार, सामुदायिक समन्वयक प्रिंस पप्पू, विक्रांत कुमार, सुशील कुमार, गोपाल कुमार, मधुकर मंडल, सीएलएफ अध्यक्ष अंजू कुमारी, सचिव समतोला कुमारी, कोषाध्यक्ष शांति सहयोगी, एसजेवाई एमआरपी कुमार साजन, आशीष कुमार, शिव कुमार, सोनी कुमारी, रोजी प्रवीण, एमबीके रंजना कुमारी, सीएफ संजू कुमारी, बीएम उषा कुमारी, जीविका मित्र शिखा नीलम, नीलू कुमारी, स्वीटी कुमारी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >