संवाद में बिहार में चल रही योजनाओं की दी जानकारी

संवाद में बिहार में चल रही योजनाओं की दी जानकारी

बिहारीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हथियोन्धा पंचायत में गुरुवार को महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को बिहार सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. परियोजना प्रबंधक नीलकमल चौधरी के निदेशानुसार शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद का आयोजन बीडीओ भरत कुमार सिंह एवं जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक रंजन कुमार की उपस्थिति में हुई. बीडीओ ने बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं जैसे सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, अक्षर आंचल योजना, तलाकशुदा सहायता योजना, कन्या विवाह योजना के बारे में जानकारी दी. प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं की जानकारी दी. महिलाओं ने कहा कि यह महिला संवाद नारी सशक्तिकरण के लिए बिहार सरकार की एक पहल है, जिसमें महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को बताया जा रहा है. प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने बताया कि बिहारीगंज में 12 पंचायत हैं, जिसमें 135 ग्राम संगठन हैं. आज तक 13 ग्राम संगठन में महिला संवाद का आयोजन किया जा चुका है. प्रतिदिन दो महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है. यह संवाद 15 जून तक जारी रहेगा. मौके पर सभी जीविकाकर्मी, क्षेत्रीय समन्वयक विनीत भूषण सामुदायिक समन्वयक विनेश कुमार विमल, रंजीता कुमारी, तुलसी कुमारी, बबलू कुमार, पंचायत स्तर के सभी कार्यकर्ता, सुमन कुमार, प्रभाष कुमार, नेहा कुमारी, कल्याणी, सोनी, रीना, आशा, दिलीप आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >