लोगों को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के बारे में दी जानकारी

लोगों को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के बारे में दी जानकारी

जीतापुर. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नौ से 15 मार्च 2026 तक मनाये जा रहे डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह के तहत स्वाधार फिनएक्सेस द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता केंद्र के माध्यम से जिले के मुरलीगंज प्रखंड के रजनी मिलिक गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. ग्रामीणों को डिजिटल भुगतान, सी-केवाईसी तथा सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के बारे में जानकारी दी गयी और “थोड़ा ध्यान से” डिजिटल लेन-देन करने के लिए प्रेरित किया गया. इसी क्रम में शनिवार को ग्रामीणों को बैंकिंग उत्पादों व सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए गांव में स्वाधार मेला कैंप लगाया गया. इसमें एसबीआइ बैंक व पोस्ट ऑफिस के कर्मियों ने सहयोग किया. मौके पर जिला अग्रणी प्रबंधक नीतीश कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. कार्यक्रम में आनंद कुमार, विकास कुमार व जिला प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >