नीरा विक्रय केंद्र का किया उद्घाटन

नीरा विक्रय केंद्र का किया उद्घाटन

सिंहेश्वर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सतत जीविकोपार्जन योजना लाभार्थी बिजली देवी आरुषि एसएचजी की सदस्य ने नीरा विक्रय केंद्र नारियल विकास बोर्ड के सामने खोला, जिसका उद्घाटन एक्साइज सुप्रिटेंडेंट, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका व अन्य जीविका कर्मी ने किया. बताया गया कि बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही सतत जीवकोपार्जन योजना के अंतर्गत दारू व ताड़ी के व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को रोजगार के लिए लाभ दिया जाता है, जिसके तहत बिजली देवी को भी लाभ मिला है और इस कारण उनका पति जो पहले ताड़ी के व्यवसाय से जुड़ा हुआ था वह अभी फल सब्जी व नीरा बेचकर अपना जीवनयापन करता है. बिजली देवी के पति प्रकाश पासी ने उत्पाद विभाग के सहयोग से अपना लाइसेंस भी रिनिवल करवा लिया है. नीरा विक्रय केंद्र पर नीरा व फ्लेवर्ड नीरा 10 से 15 रुपया ग्लास आम नागरिकों के लिए सुबह में उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >